Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड में फिलहाल जारी रहेगा बारिश का दौर, 18 जुलाई से कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में बारिश का दौर फिलहाल कुछ हल्का पड़ गया है। फिर भी अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बारिश का दौर आगामी एक सप्ताह तक जारी रह सकता है।

उत्तराखंड में बारिश का दौर फिलहाल कुछ हल्का पड़ गया है। फिर भी अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बारिश का दौर आगामी एक सप्ताह तक जारी रह सकता है। इसके साथ ही अब तापमान में भी मामूली बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। आगामी कुछ दिनों यानि 18 जुलाई तक तापमान के कराण ज्यादा गर्मी महसूस होगी। इसके बाद कुछ तापमान में कुछ गिरावट आने से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं, 18 जुलाई से ही उत्तराखंड में दो दिन की भारी बारिश का अलर्ट है। इन दो दिन कई इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 19 जुलाई को कुछ इलाकों के लिए बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।
आज के मौसम का हाल
शुक्रवार 15 जुलाई की सुबह देहरादून सहित आसपास के इलाकों में धूप खिल गई थी। बीच बीच में बादल भी डेरा जमा रहे हैं। आज राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं तेज बौछार के साथ बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। फिलहाल आज के लिए मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
आगामी मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 16 जुलाई को राज्य के पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर तेज बौछार का क्रम जारी रहेगा। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत जिले में अनेक स्थानों पर, शेष जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 17 जुलाई को भी इसी तरह का मौसम रहेगा। 18 जुलाई को कुमाऊं मंडल और इससे लगे गढ़वाल मंडल के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दिन पिथौरागढ़ नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 जुलाई को राज्यभर के जिलों में कहीं कहीं तेज बौछार के साथ बारिश होगी। साथ ही अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दिन कुमाऊं के जिलों के साथ ही उससे लगे गढ़वाल के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी और कहीं कहीं अत्यंत भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के शेष इलाकों में भी कहीं कहीं भारी से बहुत भारी का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान की स्थिति
इन दिनों देहरादून का तापमान बढ़ा हुआ है। शुक्रवार 15 जुलाई की सुबह 10 बजे देहरादून का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 32 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। 18 जुलाई तक तापमान इसी तरह रह सकता है। 19 जुलाई को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के करीब रह सकता है। बीस जुलाई को अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री, 21 जुलाई को अधिकतम 26 डिग्री और न्यूतम 24 डिग्री के करीब तापमान रह सकता है। इसके बाद 27 जुलाई को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।