Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 13, 2026

उत्तराखंड में तीन दिन बारिश की रफ्तार रहेगी धीमी, 18 अगस्त से इन जिलों में यलो अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई है। जो कि तीन दिन तक धीमी ही रहेगी। हालांकि राज्यभर में बारिश का दौर जारी है। साथ ही आगामी एक सप्ताह तक अभी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। फिलहाल आज यानि कि 15 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक के लिए बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके बाद 18 और 19 अगस्त के लिए कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज के मौसम का हाल
गत दिवस देहरादून में दोपहर बाद से झमाझम बारिश हुई। कई दिन बाद हुई बारिश के चलते देहरादून में शाम के समय मौसम सुहावना हो गया। राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश की खबर है। आज सोमवार 15 अगस्त की सुबह से ही देहरादून सहित कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं तेज बौछार के साथ बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथरागढ़ जिले में अनेक स्थानों पर और शेष जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आगामी मौसम का पूर्वानुमान
16 अगस्त से लेकर 19 अगस्त को भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। पहाड़ से मैदान तक बारिश हो सकती है। हालांकि 16 अगस्त को हरिद्वार का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 17 अगस्त से राज्यभर में बारिश का अनुमान है। 18 अगस्त को नैनीताल और बागेश्वर, 19 अगस्त को नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जिले में कहीं कहीं भारी बारिश का अनुमान है। ऐसे में इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
सोमवार को देहरादून के तापमान की बात करें तो सुबह करीब 11 बजे तापमान 27 डिग्री के करीब था। इसके अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। 16 अगस्त को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी संभव है। इसके बाद 17 अगस्त से लेकर 22 अगस्त तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 22 अगस्त तक देहरादून में बारिश रहने के आसार हैं।