उत्तराखंड में बारिश आई, देहरादून में सर्दी बढ़ाई, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, जानिए मौसम का पूर्वानुमान
उत्तराखंड में पहली बार सर्दी की बारिश आज शुक्रवार 23 जनवरी को हुई है। सितंबर माह के बाद से ही राज्य के मैदानी इलाके बारिश के लिए तरस गए थे। हालांकि पर्वतीय जिलों में हल्की फुल्की बारिश और बर्फबारी हो रही थी। अब जाकर सुबह से ही राज्यभर के अधिकांश जिलों में सर्दियों की बारिश का दौर शुरू हो चुका है। बारिश के चलते देहरादून के तापमान में भी गिरावट है। राज्यभर के जिलों में अगले दो से तीन तक दिन तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान गिर सकता है। ऐसे में बारिश ने सर्दी बढ़ा दी है। साथ ही सूखी ठंड से लोगों को निजात मिल सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 23 जनवरी को राज्य के पर्वतीय जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। साथ ही ऊंची चोटियों पर 2300 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है। हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। धनोल्टी की ऊंचाई 2286 मीटर है। वहीं, चकराता की ऊंचाई 2118 मीटर और मसूरी की ऊंचाई 2005 मीटर है। ऐसे में इन स्थानों की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी संभावित है। 24 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और 2300 मीटर की ऊंचाई पर बर्फबारी संभव है। राज्य के शेष जिले शुष्क रह सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
25 और 26 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और 2800 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी संभावित है। राज्य के शेष जिले शुष्क रह सकते हैं। 27 और 28 जनवरी को उक्त जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
शेष पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 27 जनवरी को 2800 मीटर और 28 जनवरी को 2500 मीटर की ऊंचाई या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है। 29 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। 2500 मीटर की ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
दो दिन का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज 23 जनवरी के लिए उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं भारी बारिश और बर्फबारी का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, राज्य के जिलों में कहीं कहीं शीत दिवस का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 27 जनवरी के लिए राज्य के जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
शुक्रवार 23 जनवरी की दोपहर 12 बजे तक देहरादून का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके अधिकतम 10 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री रहने की संभावना है। 24 से 30 जनवरी तक देहरादून में अधिकतम तापमान क्रमशः 15, 17, 18, 16, 14, 17, 19 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान छह, सात, सात, नौ, छह, छह आठ डिग्री रहने की संभावना है। 30 जनवरी तक देहरादून में हर दिन बादल छाए रह सकते हैं। 23, 27 और 28 जनवरी को देहरादून में बारिश भी संभावित है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



