Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, दो दिन भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट, 10 मई तक होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में आज और कल के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में गर्मी के मौसम में भी पर्वतीय जिलों में बारिश से नुकसान भी हो रहा है। वहीं, मैदानी जिलों में गर्मी से हल्की राहत मिल रही है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो रही है। गढ़वाल में पिछले दिनों चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग जिलों में भारी बारिश के बीच बादल फटने की घटना से काफी नुकसान पहुंचा। वहीं कुमाऊं में बागेश्वर व पिथौरागढ़ की ऊंची में चोटियों पर बुधवार को हिमपात हुआ। जबकि कई इलाकों में ओलावृष्टि व बारिश हुई। समूचे कुमाऊं क्षेत्र में बारिश व ओलावृष्टि परेशानी का सबब बनी हुई है। चौखुटिया क्षेत्र में बारिश से कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा। अपरान्ह में मौसम का मिजाज एकाएक बिगड़ गया। तेज गर्जना व मूसलधार बारिश से बादल फटने जैसे हालात पैदा हो गए।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में आज और कल के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और उधमसिंह नगर जिले में गर्जन के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। साथ ही मैदानी इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक सात मई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ होगी। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत में कहीं कहीं ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भी यही हाल रह सकता है। राज्य के मैदानी भागों में तेज हवाएं चल सकती हैं।
आठ मई को यलो अलर्ट है। पर्वतीय क्षेत्र के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। मैदानी क्षेत्र में भी कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली भी चमकेगी। नौ मई को पर्वतीय क्षेत्र में हल्की से मध्यम और मैदानी क्षेत्र में बहुत हल्की बारिश होगी। दस मई को पर्वतीय क्षेत्र में हल्की से मध्यम और शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।