Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

उत्तराखंड में बारिश से आफत, देहरादून में लगातार चौथे दिन भी स्कूल बंद, जानिए मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल बरस रहे हैं। 11 अगस्त से लेकर आज 14 अगस्त तक देहरादून सहित कई जिलों में लगातार चौथे दिन भी कक्षा एक से लेकर 12वीं तक और सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में जिलाधिकारी की और का अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, 11 अगस्त के बाद से देहरादून में किसी दिन ज्यादा बारिश नहीं हुई, लेकिन आज 14 अगस्त को भी ओरेंज अलर्ट की संभावना के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड का मौसम और पूर्वानुमान
14 अगस्त की सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में हल्की बारिश का दौर रुक रुक कर चल रहे हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि 14 से 20 अगस्त तक राज्य के जिलों में अधिकांश जगह, या फिर अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभावित है। बारिश के दौरान पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन की संभावना भी है। वहीं, राज्यभर में नदी और नालों का जल प्रवाह बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर सचेत रहने की सलाह दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
गुरुवार 14 अगस्त की पूर्वाह्न करीब पौने 12 बजे तक देहरादून का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। 15 से 21 अगस्त तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 26, 28, 29, 27, 28, 29, 29 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23, 23, 24, 23, 23, 23, 23 डिग्री रहने का अनुमान है। 21 अगस्त तक देहरादून में हर दिन बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।