Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 5, 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भी तीन दिन थमी रहेगी बारिश, मैदानों में सताएगी गर्मी, दून में ऐसे बढ़ेगा तापमान

उत्तराखंड में अब बारिश का दौर थम गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक अब तीन दिन तक बारिश की संभावना कम है। ऐसे में अब मैदानी इलाके गर्मी से तपने लगेंगे। देहरादून में भी धीरे धीरे तापमान में इजाफा होता चला जाएगा। फिलहाल एक सप्ताह तक गर्मी से राहत की उम्मीद कम है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज बुधवार 10 मई को राज्य के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 12 मई तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

13 मई से पहाड़ों पर बारिश की उम्मीद
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 13 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 14 मई को भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। फिलहाल मौसम संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
बुधवार 10 मई की सुबह करीब पौने 11 बजे देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है। कल 11 मई को तापमान बढ़कर अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री हो जाएगा। 12 मई को अधिकमत 36 डिग्री, 13 मई को 37 डिग्री और न्यूनतम 21 से 22 डिग्री रहेगा। 14 और 15 मई को अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री, 16 और 17 मई को अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री रहने की संभावना है। 12, 14, 15, 16 और 17 मई को देहरादून में बादल छाए रह सकते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।