पूरे उत्तराखंड में दो जून तक बारिश का दौर रहेगा जारी, देहरादून सहित राज्यभर के जिलों में गर्मी से राहत, पांच दिन का अलर्ट
उत्तराखंड में एक बार फिर से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार की देर रात और शुक्रवार की सुबह उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश हुई। तेज आंधी चली और कहीं कहीं ओले भी गिरे। इसके चलते चिलचिलाती गर्मी गायब हो गई और मौसम सुहावना हो गया। अभी बारिश का दौर थमने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो जून तक पूरे राज्य के जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। आज शुक्रवार 29 मई की सुबह से देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में आसमान साफ था। अनुमान है कि कल की तरह फिर से मौसम पलटेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 29 और 30 मई को राज्य के अधिकांश या फिर अनेक स्थानों पर कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने के साथ हो सकती है। 3800 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी की भी संभावना है। 31 मई और एक जून को राज्य के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम, मैदानी जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 31 मई को ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी भी संभावित है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
दो जून को राज्य के जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। तीन और चार जून को पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। अब अगले एक दो दिन में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद तीन से चार दिन के दौरान इसमें तीन से पांच डिग्री की बढ़ोत्तरी संभव है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज 29 मई को राज्य के पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, झोंकेदार हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने और इसकी गति 70 किलोमीटर तक पहुंचने, बारिश के अति तीव्र दौर चलने का ओरेंज अलर्ट है। उत्तरकाशी, देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। मैदानी जिलों में येलो अलर्ट है। वहां हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। 30 मई को पूरे राज्य में, इसके बाद दो जून तक राज्य के पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
शुक्रवार 29 मई की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तक देहरादून का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। 30 मई से लेकर पांच जून तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 29, 29, 32, 32, 33, 33, 33 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 22, 21, 23, 23, 23, 24, 23 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। दो जून तक देहरादून में बादल छाए रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


