Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

उत्तराखंड में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, कई जिलों में दो दिन का भारी बारिश का यलो अलर्ट, दो दिन गर्मी से राहत

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। फिलहाल एक सप्ताह तक बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने दो दिन का भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश से दो दिन भारी गर्मी से भी निजात मिलने की संभावना है। इसके बाद तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। ऐसे में आज और कल यानि की दो दिन गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज के मौसम का हाल
शुक्रवार 19 अगस्त की सुबह से देहरादून सहित आसपास के इलाकों में रुक रुक कर हल्की बारिश हो रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में अधिकांश स्थानों पर और शेष जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का क्रम जारी रहेगा। नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर, देहरादून जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। साथ ही राज्य के अन्य जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, तेज बौछार की संभावना है। ऐसे में इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आगामी मौसम का पूर्वानुमान
20 अगस्त से लेकर 23 अगस्त तक भी बारिश का क्रम जारी रहेगा। पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं तेज बौछार और देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत आदि जिलों में अनेक स्थानों पर, शेष जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 20 अगस्त को चमोली, बागेश्वर देहरादून जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार पड़ने की संभावना है। ऐसे में इस दिन इन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
यदि हम देहरादून के तापमान की बात करें तो शुक्रवार 19 अगस्त को देहरादून में सुबह साढ़े 11 बजे तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। अगले दिन 20 अगस्त को अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। 21 अगस्त से लेकर 25 अगस्त तक भी बारिश का क्रम जारी रहेगा। साथ ही अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के करीब रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *