उत्तराखंड में बारिश का दौर रहेगा जारी, देहरादून में गिरा तापमान, चार दिन का अलर्ट, जानिए मौसम पूर्वानुमान
राजधानी देहरादून सहित उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में एक मई से बारिश का दौर जारी है। हालांकि, इससे पहले पर्वतीय जिलों में बारिश हो रही थी। हर दिन बारिश के चलते देहरादून का तापमान गिरता जा रहा है। ऐसे में मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी राज्यभर में बारिश हो सकती है। ऐसे में चार दिन के लिए मौसम अलर्ट भी जारी किया गया है। फिलहाल आज मंगलवार पांच मई को देहरादून सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। हालांकि, बीच बीच में धूप भी खिल रही है। कहीं कहीं बारिश भी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज पांच मई को राज्य के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। छह से आठ मई तक राज्य के पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम, मैदानी जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश संभावित है। यदि बर्फबारी की बात करें तो पांच मई को 3600, छह मई को 3800, सात और आठ मई को चार हजार मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी संभावित है। नौ मई को पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं, 10 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में, 11 मई को पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। नौ मई से लेकर 11 मई तक राज्य के शेष पर्वतीय जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
चार दिन का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अत्यंत कम रहा। अगले एक से दो दिन में इसमें कोई उल्लेखनीय परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद तीन से चार दिन में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोत्तरी की संभावना है। आज पांच मई के लिए मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का ओरेंज अलर्ट, शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। छह से आठ मई तक के लिए राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में लिए येलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
मंगलवार पांच मई की पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे तक देहरादून का तापमान अधिकतम सीमा 25 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। छह से 12 मई तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 28, 27, 29, 31, 31, 29, 31 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 18, 19, 21, 22, 23, 22, 23 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। 10 मई को छोड़कर पांच से 12 मई तक देहरादून में बादलों का भी साया रहेगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


