Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 12, 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में जारी रहेगी बारिश, कल का यलो अलर्ट, मैदानों में शुष्क रहेगा मौसम, तापमान में होगा इजाफा

इन दिनों उत्तराखंड का मौसम खुशगवार है। पर्वतीय इलाकों में हर दिन बारिश हो रही है। साथ ही ऊंची चोटियों में बर्फबारी भी हो रही है। ऐसे में तापमान सामान्य से कुछ कम है।

इन दिनों उत्तराखंड का मौसम खुशगवार है। पर्वतीय इलाकों में हर दिन बारिश हो रही है। साथ ही ऊंची चोटियों में बर्फबारी भी हो रही है। ऐसे में तापमान सामान्य से कुछ कम है। मौसम विभाग के मुताबिक पर्वतीय इलाकों में अभी बारिश का दौर 30 मई तक जारी रहेगा। वहीं, मैदानी इलाके शुष्क रहेंगे। पहाड़ों में कल बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
तापमान की स्थिति
गुरुवार 26 मई के मौसम की बात की जाए तो देहरादून सहित अन्य मैदानी इलाकों में सुबह से ही धूप निकल गई। आजकल राज्य मौसम विज्ञान केंद्र पहाड़ों में ही बारिश की संभावना जता रहा है। इसके बावजूद एक दिन पहले गुरुवार की शाम को देहरादून के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। एसे में देहरादून का अधिकतम और न्यूनतम तापमान देहरादून 33.2 और 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। आज 26 मई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 27 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में धीरे धीरे बढ़ोत्तरी होगी और 2 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
आज का मौसम
शुक्रवार को पर्वतीय जिलों में अधिकांश स्थानों पर बादल हैं। वहीं मैदानों में मौसम साफ है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 26 मई को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में अपराह्न के बाद शाम तक बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। ये बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। राज्य से शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
आगामी मौसम का पूर्वानुमान
27 मई से लेकर 30 मई तक मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में अपराह्न के बाद शाम तक बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। पहाड़ों में जहां बारिश होगी, वहीं मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ती चली जाएगी।
कल का यलो अलर्ट
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेश बिक्रम सिंह ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। साथ ही बिजली चमकने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। खासकर कुमाऊं मंडल के पर्वतीय में विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *