Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

ग्राफिक एरा में हैकाथॉन प्रतियोगिता शुरू, साइबर सिक्योरिटी सहित कई चुनौतियों का प्रस्तुत करेंगे तकनीकी समाधान

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में नवाचार और तकनीकी समाधान को बढ़ावा देने के लिए हैकाहॉललिक 4.0 का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राएं साइबर सिक्योरिटी, मशीन लर्निंग और क्लाउड कंप्यूटिंग से जुड़ी चुनौतियों के लिए तकनीकी समाधान प्रस्तुत करेंगे। इसके लिए 24 घंटे की हैकाथॉन शुरू हो गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस हैकाथॉन में 500 से अधिक प्रतिभागी 24 घंटे तक लगातार कोडिंग करते हुए एआई, एमएल, साइबर सिक्योरिटी आईओटी, क्लाउड तकनीक और ओपन इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में वास्तविक समस्याओं के लिए तकनीकी समाधान के लिए सॉफ्टवेयर डेवलप करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के को-डेव क्लब ने किया। कार्यक्रम में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हेड डॉ अनुपम सिंह, पर्सनैल्टी डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की हेड नीलम कठैत, सुशांत चमोली अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।