उत्तराखंड में कमजोर हुआ बारिश का क्रम, मसूरी कैंप्टी रोड बंद, जानिए देहरादून सहित प्रदेश के मौसम का हाल
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी है, जो कि आगे सात दिन तक भी जारी रह सकता है। फिर भी राहत की बात ये है कि बारिश का क्रम धीमा पड़ गया। अब लगातार बारिश की बजाय कुछ देर के लिए ही तेज बारिश हो रही है। पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन के चलते मंगलवार की शाम तक 134 सड़कें बंद थीं। इनमें लोनिवि की 48 और पीएमजीएसवाई की 86 सड़कें हैं। वहीं, राजधानी देहरादून में लोगों को उमस भरी गर्मी से फिलहाल छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मसूरी कैंप्टी रोड अवरुद्ध
देहरादून पुलिस ने जानकारी दी है कि मसूरी से कैंम्पटी जाने वाली सड़क सिया गांव (टिहरी गढ़वाल) के पास भूस्खलन से बाधित हो गई। यह मार्ग यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद है। राजमार्ग की मरम्मत का कार्य संबंधित विभाग की ओर से किया जा रहा है। सलाह दी गई है कि इस मार्ग का उपयोग न करें और मसूरी से कैंप्टी आने जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड का मौसम पूर्वानुमान
बुधवार 28 अगस्त की सुबह से ही देहरादून में कहीं कहीं धूप खिल गई थी। कई स्थानों पर बादल भी हैं। इसी तरह का मौसम राज्य के अन्य जिलों में भी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 28 अगस्त से लेकर तीन सितंबर तक राज्य के जिलों में कुछ जगह या फिर अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इन जिलों में है येलो अलर्ट
28 से 30 अगस्त तक हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर का येलो अलर्ट जारी किया है। 31 अगस्त के लिए किसी भी जिले में कोई चेतावनी नहीं है। एक सितंबर को हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
बुधवार 28 अगस्त की पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। 29 अगस्त से लेकर चार सितंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 29, 32, 33, 32, 29, 29, 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान किसी दिन 24 या किसी दिन 25 डिग्री के करीब रहेगा। 31 अगस्त को छोड़कर देहरादून में चार सिंतबर तक देहरादून में हर दिन बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



