Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड के पहाड़ों पर आज से बारिश, मैदानों फिलहाल रहेगी गर्मी, 17 मार्च से गिरेगा दून का तापमान, इस दिन बारिश

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। पहाड़ों में आज रविवार 12 मार्च से बारिश की संभावना है। हालांकि मैदानी इलाकों में कल बारिश हो सकती है। हालांकि, इस बीच पांच दिन तक मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अनुमान है कि 17 मार्च से देहरादून का तापमान गिर सकता है और गर्मी से राहत मिलेगी। आज रविवार के मौसम की बात करें तो देहरादून सहित आसपास के इलाकों में कहीं कहीं हल्के बादल हैं। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कल 13 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। राज्य के शेष जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। बारिश प्रभावित पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि का अनुमान है। ऐसे में इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

लगातार होती रहेगी पहाड़ों पर बारिश
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में 14 मार्च से लेकर 16 मार्च तक भी हल्की से बहुत हल्की बारिश का अनुमान है। इस बीच मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में बारिश की संभावनाएं
देहरादून में आज 12 मार्च से लेकर 19 मार्च तक लगातार अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान है। इस बीच 13 मार्च को देहरादून के पर्वतीय इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके बाद 18 और 19 मार्च को देहरादून के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
यदि हम देहरादून के तापमान की बात करें तो 16 मार्च तक देहरादून में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। 17 मार्च से देहरादून का तापमान गिरना शुरू हो सकता है। आज रविवार 12 मार्च की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है। कल भी इसी तरह का तापमान रहेगा। 14 मार्च को अधिकतम तापमान बढ़कर 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान घटकर 16 डिग्री हो सकता है। इसके बाद 15 और 16 मार्च को अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहेगा। 17 मार्च को अधिकतम तापमान गिरकर 26 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 18 और 19 मार्च को दो दिन बारिश होगी और अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रह सकता है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।