Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

उत्तराखंड में देहरादून सहित छह जिलों में आज हो सकती है बारिश, ओलावृष्टि का यलो अलर्ट

उत्तराखंड में देहरादून सहित छह जिलों में आज आठ मार्च को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इन जिलों में बारिश, ओलावृष्टि के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की संभावनाओं के मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राहत की बात ये है कि अन्य जिलों के साथ ही मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में होली का मजा किरकिरा हो सकता है। हालांकि, कल से राज्यभर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। बुधवार की सुबह से ही देहरादून में कहीं कहीं हल्के बादल छाए हुए हैं। वहीं, अन्य पर्वतीय इलाकों में भी हल्के बादल घिरने लगे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम विभाग की चेतावनी
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले के साथ ही देहरादून के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की भी संभावना है। गर्जन के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चकमने के मद्देनजर इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। नौ मार्च से 11 मार्च तक राज्यभर में मौसम शुष्क रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
बुधवार आठ मार्च की सुबह करीब सात बजे देहरादून का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने का अनुमान है। देहरादून में कहीं कहीं हल्के बादल छाए हुए हैं। कल नौ मार्च को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। 10 मार्च से लेकर 15 मार्च तक देहरादून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री से लेकर 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से लेकर 18 डिग्री तक रहने की संभावना है। 11 से 15 मार्च तक देहरादून में बादल छाए रहने की संभावना है।