Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

सप्ताह तक उत्तराखंड में हर दिन बारिश की संभावना, पांच दिन का येलो अलर्ट, देहरादून में फिलहाल तापमान में बढ़ोत्तरी

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश हो रही है। नदी, नाले उफान पर हैं। पर्वतीय जिलों में भूस्खलन के चलते सड़कें बार बार बाधित हो रही हैं। वहीं, मैदानी क्षेत्र में जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। मानसून है तो बारिश होनी स्वभाविक है। मौसम विभाग ने तो एक सप्ताह तक पूरे राज्य में जोरदार बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं, तीन दिन तक देहरादून के तापमान में बढ़ोत्तरी रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद तापमान में गिरावट हो सकती है। फिलहाल रात भर बारिश के कई दौर चलने के बाद आज रविवार 12 जुलाई की सुबह से ही देहरादून में बारिश थमी हुई है। कभी धूप तो कभी बादलों की छांव का खेल सूर्यास्त के बाद से ही चल रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, आज 12 जुलाई 2026 से लेकर 18 जुलाई 2026 तक राज्यभर के जिलों में अनेक स्थानों या फिर कुछ स्थानों पर गर्जन और बौछार के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से कम से लेकर सामान्य से अधिक रहा। फिर भी इस बार बरसात में ज्यादा गर्मी से राहत है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दिन का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने राज्यभर के जिलों के लिए 12 जुलाई से लेकर 16 जुलाई तक के लिए कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन, नदी और नालों का जल प्रवाह बढ़ने की संभावना के मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
रविवार 12 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे तक देहरादून का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 32 और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। 13 जुलाई से लेकर 19 जुलाई तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 33, 32, 29, 31, 28, 28, 28 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान किसी दिन 24 या किसी दिन 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।