Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में बारिश, गर्मी में तप रहे मैदान, आज देहरादून में आस

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं बारिश और तेज हवा की सूचनाएं मिल रही हैं। वहीं, मैदानी इलाके गर्मी से तप रहे हैं। राजधानी देहरादून में भी बारिश का पूर्वानुमान सटीक नहीं बैठ रहा है। रविवार को उत्तरकाशी जिले सहित कई इलाकों में बारिश हुई, वहीं मैदानी इलाकों में लोग गर्मी से परेशान रहे। सोमवार 20 मई की सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित आसपास के इलाकों में तेज धूप निकल गई थी। वहीं, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि आज हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सारे जिलों में कुछ जगह हल्की से मध्यम या फिर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
21 और 22 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चंपावत जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 23 और 24 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले में बारिश का अनुमान है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। 20 से 22 मई तक के लिए बारिश प्रभावित जिलों के लिए तेज हवाएं, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, कहीं कहीं उष्ण लहर की चेतावनी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
सोमवार 20 मई की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। आज देहरादून में कहीं कहीं बारिश भी हो सकती है। 21 से 27 मई तक देहरादून का तापमान क्रमशः 38, 37, 37, 37, 39, 39, 38 डिग्री रह सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 26, 26, 26, 26, 27, 27, 26 डिग्री रहने का अनुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।