उत्तराखंड में अभी थमी नहीं बारिश, पांच दिन तक 11 जिलों में येलो अलर्ट, जानिए दून के तापमान का हाल
उत्तराखंड में अभी बारिश थमी नहीं है। हालांकि, बारिश का क्रम कुछ धीमा जरूर हुआ। इसके बावजूद अभी आगामी एक सप्ताह तक राज्यभर में बारिश जारी रहेगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 18 सितंबर से लेकर 22 सितंबर तक हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य सारे 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इन दो जिलों में भी कहीं कहीं बारिश होगी और यहां के लिए 20 सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट है। येलो अलर्ट के तहत कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तेज दौर की चेतावनी दी गई है। वहीं, पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन और नदी नालों के किनारे रहने वालों को सचेत रहने की सलाह दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
तापमान की स्थिति
सोमवार 18 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इससे अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। कल का तापमान भी इसी तरह रहने की संभावना है। इसके बाद 20 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान 23 और 24 सितंबर को छोड़कर अन्य सारे दिन देहरादून में बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



