Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

उत्तराखंड में अभी खत्म नहीं हुई बारिश, दो सितंबर से तीन दिन इन जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में भले ही बारिश का क्रम धीमा पड़ गया है, लेकिन अभी बारिश समाप्त नहीं हुई है। आज 31 अगस्त से लेकर चार सितंबर तक राज्य के 11 जिलों में कहीं कहीं बारिश का क्रम जारी रहेगा। इस दौरान उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले शुष्क रहेंगे। आज भी उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। इसी कल एक सितंबर को भी कहीं कहीं हल्की से बहुत हल्की और कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दो सितंबर से लेकर चार सितंबर तक राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
गुरुवार 31 अगस्त की सुबह करीब दस बजे देहरादून का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। एक सितंबर से लेकर सात सितंबर तक देहरादून में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। इस दौरान 31 अगस्त, एक, दो, चार और सात सितंबर को देहरादून में बादल छाए रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।