Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 6, 2026

उत्तराखंड में आज बारिश की उम्मीद, दो दिन गर्मी से मिलेगी राहत, फिर परेशान हो सकते हैं लोग

उत्तराखंड में मौसम विभाग का पूर्वानुमान आज यानि बुधवार पांच जून को सटीक बैठा तो राज्यभर में बारिश होगी। हालांकि, सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में धूप निकल गई थी। वहीं, कहीं कहीं बादल भी हैं। साथ ही अनुमान है कि दो दिन तापमान में भी राहत रहेगी। इसके बाद सात जून से तापमान में वृद्धि शुरू हो जाएगी। राजधानी देहरादून एक बार फिर से तपने लगेगा और लोगों की परेशानी बढ़ेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, आज पांच जून को राज्यभर में हल्की से मध्यम हो सकती है। कल छह जून को भी हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य जिलों में बारिश की संभावना है। इसके बाद सात जून से लेकर नौ जून तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दो दिन येलो अलर्ट
राज्य मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दो दिन आज और कल बारिश प्रभावित जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकेगी, ओलावृष्टि भी हो सकती है। साथ ही तीव्र बारिश के दौर चलेंगे। जिन जिलों में बारिश नहीं होगी, उनके साथ ही पूरे प्रदेश में तेज हवाएं चलेंगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
बुधवार पांच जून की सुबह करीब 11 बजे देहरादून में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। कल छह जून से लेकर 12 जून तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 37, 39, 39, 40, 41, 41, 41 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 25, 26, 26, 27, 27, 27, 28 डिग्री रह सकता है। 12 जून तक देहरादून में हर दिन कहीं कहीं बादल रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।