उत्तराखंड में आज भी देहरादून सहित राज्यभर में बारिश की उम्मीद, 11 जिलों में येलो अलर्ट
उत्तराखंड में सोमवार दिन भर हुई बारिश के चलते राजधानी देहरादून सहित अन्य जिलों में सर्दी का अहसास होने लगा है। दून में तो लोगों के गर्म कपड़े तक निकल गए हैं। आज मंगलवार 17 अक्टूबर की सुबह देहरादून सहित आसपास के इलाकों में धूप खिल गई थी, लेकिन दोपहर बाद मौसम बदलने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज भी राज्यभर में कहीं कहीं हल्की से मध्यम तो कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 अक्टूबर को चमोली पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 19 अक्टूबर को पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश हो सकती है। इसके बाद 20 व 21 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
तापमान की स्थिति
मंगलवार 17 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे देहरादून का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की संभावना है। 18 से 23 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूमतम तापमान 17 डिग्री, 24 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रह सकता है। आज 17 अक्टूबर को दून में कहीं कहीं बादल रहेंगे और बारिश की संभावना है। 18 अक्टूबर और 23 अक्टूबर को भी दून में बादल रह सकते हैं। 24 अक्टूबर तक अन्य दिन मौसम साफ रहे की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



