Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

आ गई देहरादून में बारिश की डेट, इस दिन से होगी लगातार बारिश, जानिए उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 22 दिसंबर तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। 23 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। 24 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश हो सकती है। इसके बाद 25 दिसंबर को राज्यभर में मौसम शुष्क रह सकता है। 26 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। 27 दिसंबर को राज्यभर में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इन दिनों बर्फबारी संभव
मौसम विभाग के मुताबिक, 23, 24 और 26 दिसंबर को तीन हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 27 दिसंबर को 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभावित है। ऐसे में आने वाले दिनों में सर्दी ज्यादा बढ़ सकताी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
फिलहाल हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों को छोड़कर अन्य सारे जिलों के लिए 21और 22 दिसंबर को कहीं कहीं पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सलाह दी गई है कि पौधों को ठंड के नुकसान से बचाने के लिए हल्की और लगातार सदह की सिंचाई की जाए। साथ ही सुबह और देर रात येलो अलर्ट वाले इलाकों में ड्राइविंग से बचें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में सर्दी और बारिश की संभावना
देहरादून में शनिवार 21 दिसंबर की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री रहने का अनुमान है। 22 से 28 दिसंबर तक अधिकतम तापमान क्रमशः 20, 16, 18, 19, 21, 19, 17 डिग्री रह सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान सात, आठ, सात, नौ, आठ, नौ, सात डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 23, 27 और 28 दिसंबर को देहरादून में बारिश की उम्मीद है। 27 और 28 दिसंबर को लगातार दो दिन देहरादून में बारिश की उम्मीद है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।