Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 1, 2026

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, इन जिलों के लिए यलो अलर्ट, सोनप्रयाग में रोकी केदानाथ यात्रा

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन के चलते सड़कें बार बार अवरुद्ध हो रही हैं।

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन के चलते सड़कें बार बार अवरुद्ध हो रही हैं। चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे लामबगड़, खचड़ानाला में अवरुद्ध है। गोपेश्वर चोपता हाईवे देवलधार में, कर्णप्रयाग ग्वालदम हाईवे मौणा छोड़ा में अवरुद्ध है। गौरीकुंड हाईवे मुनकटिया में भारी पत्थर गिरने से अवरुद्ध है। ऐसे में केदारनाथ जा रहे यात्रियों को सोनप्रयाग पर रोका गया है। आज कुमाऊं के दो जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अभी सप्ताह भर राज्य में बारिश रहने का अनुमान है।
आज के मौसम का हाल
रविवार 10 जुलाई की सुबह से तेज बारिश का क्रम कुछ धीमा पड़ा और देहरादून सहित विभिन्न इलाकों में रुक रुक कर बारिश हो रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। ऐसे में इन दो जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
आगामी मौसम का पूर्वानुमान
सोमवार 11 जुलाई से लेकर 14 जुलाई तक राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। 14 जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं तेज बौछार के साथ, अन्य स्थानों, पर्वतीय इलाकों, मैदानी क्षेत्र में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 12 जुलाई को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है। 13 जुलाई को भी पिथौरागढ़, बागेश्वर तथा नैनीताल जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसे में इन दो दिन उक्त जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान कम हुआ तो गर्मी से मिली राहत
यदि हम देहरादून के तापमान की बात करें तो रविवार 10 जुलाई की सुबह 11 बजे तक 26 डिग्री सेल्सियस के करीब तापमान था। इसके अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। करीब एक सप्ताह तक इसी तरह का तापमान रहने की संभावना है। इस बीच किसी किसी दिन एक से चार डिग्री तक तापमान में तक तापमान में वृद्धि हो सकती है।