Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 9, 2026

उत्तराखंड में बारिश जारी, 36 से ज्यादा संपर्क मार्ग बंद, 10 अगस्त तक मुसीबत, पत्थरों की चपेट में आने से युवक की मौत

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों में भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा मार्ग सहित अन्य संपर्क मार्ग बार बार बंद हो रहे हैं। इन्हें लगातार खोला जा रहा है। वर्तमान में करीब 36 से ज्याद संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं।

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों में भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा मार्ग सहित अन्य संपर्क मार्ग बार बार बंद हो रहे हैं। इन्हें लगातार खोला जा रहा है। वर्तमान में करीब 36 से ज्याद संपर्क मार्ग अवरुद्ध हैं। वहीं, गत दिवस कुमाऊं में पत्थरों की चपेट में आने से एक युवके की मौत की सूचना है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। दस अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
पिथौरागढ़ में तवाघाट-सोबला मार्ग पर नारायणपुर के पास पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से न्यू सोबला निवासी 28 वर्षीय विशाल दरियाल की मौत हो गई। टनकपुर-तवाघाट हाईवे में धारचूला से पांच किमी आगे दोबाट के पास मार्ग बंद है। चीन और नेपाल सीमा से लगे सौ से अधिक गांवों का संपर्क कटा हुआ है। जिले में आठ मोटर मार्ग अभी भी बंद हैं। सरयू और गोमती का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी किनारे जल पुलिस की तैनाती की गई है।
उत्तराखंड के मौसम का हाल
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में 10 अगस्त तक का यलो अलर्ट जारी किया है। आज और कल यानी सात अगस्त को उत्तराखंड में विशेषकर पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं तेज बौछार के साथ ही भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान बिजली चमकने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आठ और दस अगस्त को देहरादून, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं तेज बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों को भी सचेत रहने की सलाह दी गई है।