Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

देहरादून सहित उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी, 136 सड़कें बंद, दून में कल से पांच दिन में बढ़ेगी गर्मी

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला सितंबर माह में भी जारी है। आगामी एक सप्ताह तक भी बारिश से निजात मिलने की उम्मीद कम है। ऐसा कई साल बाद हुआ, जब मानसून के आने के बाद उत्तराखंड में अधिकांश जिलों में हर दिन बारिश होती रही। बहुत ज्यादा बारिश के लिए देहरादून की पहले कभी पहचान थी, इस बार वह पहचान लौट आई है। अमूमन हर दिन देहरादून में बारिश हो रही है। 24 घंटे में तो कुछ देर के लिए एक बार ताबड़तोड़ बारिश का सिलसिला पिछले कई दिनों से चल रहा है। हालांकि, कल से देहरादून में दिन का तापमान बढ़ने की उम्मीद है। फिलहाल राज्य में बारिश के चलते कुल 136 सड़कें अवरुद्ध हैं। इनमें लोनिवि की 60, पीएमजीएसवाई की 76 सड़कें हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड का मौसम
सात सितंबर की सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। देहरादून में तो रुक रुक कर बारिश हो रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सात से 13 सितंबर तक राज्यभर के जिलों में अनेक जगह, कुछ जगह या कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज सात सितंबर के लिए बागेश्वर जिले में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले को छोड़कर अन्य जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर का येलो अलर्ट है। कल आठ सितंबर को उधमसिंह नगर और हरिद्वार को छोड़कर, नौ सितंबर को हरिद्वार को छोड़कर अन्य जिलों में येलो अलर्ट है। 10 सितंबर को पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर, 11 सितंबर को देहरादून, पौड़ी, चंपावत और नैनीताल जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
शनिवार सात सितंबर की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। आठ से 14 सितंबर तक अधिकतम तापमान 31, 31, 31, 31, 30, 29, 28 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान क्रमशः 25, 24, 24, 23, 23, 23, 23 डिग्री रहने की संभावना है। आठ सितंबर को छोड़कर इस दौरान देहरादून में हर दिन बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।