Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तराखंड में हवाओं के साथ उड़ रहे उम्मीदों की बारिश के बादल, जानिए मौसम का हाल

उत्तराखंड में फिलहाल पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। पर्वतीय जिलों में तो कहीं कहीं बारिश का सिलसिला कुछ दिन पूर्व तक चला, लेकिन देहरादून के साथ ही अन्य मैदानी जिलों में हवाओं के साथ ही उम्मीदों के बादल उड़ते चले गए। ऐसे में मौसम विभाग का बारिश का पूर्वानुमान भी सही साबित नहीं हुआ। कारण ये है कि पूर्वानुमान हर तीन से चार घंटों में बदल जाता है। ये हवाओं के रुख और बादलों की स्थिति से तय होता है। ऐसे में अब राज्यभर में बादलों और धूप का मिलाजुला असर है। साथ ही गर्मी भी बढ़ने लगी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज शनिवार छह अप्रैल से लेकर आठ अप्रैल तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। नौ व 10 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। इन दो दिन बारिश प्रभावित जिलों में चार हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों पर बर्फबारी की भी संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
शनिवार छह अप्रैल की सुबह 11 बजे तक देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है। सात अप्रैल से लेकर 13 अप्रैल तक अधिकतम तापमान क्रमशः 32, 32, 32, 33, 32, 33, 33 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान क्रमशः 17, 17, 17, 18, 18, 19, 20 डिग्री रहने की संभावना है। 13 अप्रैल तक देहरादून में बादल रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।