Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 21, 2026

उत्तराखंड से उड़ गए बारिश के बादल, जानिए सात दिन कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में फिलहाल बारिश का बादल उड़ गए हैं। अब ज्यादातर दिनों में प्रदेशभर के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही राजधानी देहरादून में अब गर्मी से राहत मिलने लगी है। सुबह, शाम और रात को मौसम राहत देने वाला है। वहीं, अभी भी राज्य के पर्वतीय और ग्रामीण इलाकों में करीब 68 सड़कें अवरुद्ध हैं। इनमें एक एनएच, लोनिवि की 24 और पीएमजीएसवाई की 43 सड़कें हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड के मौसम का पूर्वानुमान
आज सोमवार 30 सितंबर की सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित राज्य के जिलों में मौसम शुष्क है। एक अक्टूबर को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। दो और तीन अक्टूबर को पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश संभावित है। चार अक्टूबर को चंपावत और नैनीताल, पांच अक्टूबर को देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिले शुष्क रहेंगे। छह अक्टूबर को भी राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे देहरादून का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। एक अक्टूबर से लेकर सात अक्टूबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान 30, 31, 31, 29, 29, 29, 29 डिग्री रहने का अनुमान है। इसी तरह न्यूनतम तापमान एक अक्टूबर को 22 डिग्री और इसके बाद सात अक्टूबर तक 21 डिग्री रह सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में सुबह, शाम और रात को मोसम सुहावना हो जाएगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।