Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 28, 2026

देहरादून में डरा रही बारिश, छह जिलों के स्कूलों में छुट्टी, जानिए उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान

रविवार की शाम से देहरादून सहित उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का जो दौर शुरू हुआ वह पूरी रात चलता रहा। मंगलवार 28 जुलाई की सुबह से ही तेज देहरादून सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर चल रहे हैं। जोरदार बारिश लोगों को डरा भी रही है। नदी नालों का जल स्तर बढ़ रहा है। पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। इसे देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने आजजनपद के कक्षा 1 से 12 तक के समस्त विद्यालयों के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही अन्य पांच जिलों पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भी 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। फिलहाल आज के लिए देहरादून सहित कई जिलों में बारिश का ओरेंज अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज मंगलवार 28 जुलाई से लेकर दो अगस्त तक राज्यभर के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान बारिश के कहीं कहीं तीव्र से अति तीव्र दौर चलेंगे। साथ ही पिछले 14 घंटे के दौरान राज्य के पर्वतीय जिलों और मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। फिलहाल आगामी दिनों में भी अधिकतम तापमान के कम रहने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दो दिन ओरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 28 व 29 जुलाई के लिए राज्य के जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर चलने, आकाशीय बिजली चमकने, पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन की संभावना, नदी और नालों का जल प्रवाह बढ़ने की संभावना का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। 30 और 31 जुलाई के लिए राज्यभर के लिए येलो अलर्ट है। लोगों को सलाह दी गई है कि बारिश के दौरान सतर्क रहने के साथ ही सुरक्षिति स्थान पर रहें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
मंगलवार 28 जुलाई की सुबह करीब पौने आठ बजे तक देहरादून का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है। 29 जुलाई से लेकर चार अगस्त तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 28, 27, 28, 28, 28, 28, 27 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। चार अगस्त तक देहरादून में झमाझम बारिश के दौर चलते रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।