Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 17, 2026

उत्तराखंड के कई पर्वतीय जिलों में कल से शुरू होगा बारिश और बर्फबारी का दौर, देहरादून का बढ़ेगा तापमान

फिलहाल उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। आज मंगलवार 17 फरवरी की सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित राज्य के अन्य जिलों में धूप खिल गई थी। आज भी राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मैदानी क्षेत्र में अब दिन में गर्मी बढ़ रही है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्र में तो अधिकांश जिलों में गर्मियों में भी ठंड रहती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कल से राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम बदल सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 18 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। 19 फरवरी को चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में इसी तरह बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। 20 से 22 फरवरी तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 23 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश 3300 मीटर की ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक से दो दिन में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। वहीं, चार से पांच दिनों में राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री बढ़ सकता है। ऐसे में राज्यभर में अब धीरे धीरे गर्मी बढ़ती जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
मंगलवार 17 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे तक देहरादून का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। 18 से 24 फरवरी तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 21, 22, 23, 23, 22, 22, 23 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *