उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी, कल मिल सकती है राहत, फिर दो दिन यलो अलर्ट
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। बुधवार को मसूरी सहित कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। वहीं, पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी हुई। ऊंची चोटियां बर्फ से ढक रही हैं। आज 26 जनवरी को भी राज्य के कई जिलों में बारिश कीसंभावना है। कल मौसम शुष्क रह सकता है। इसके बाद फिर से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। ऐसे में 29 और 30 जनवरी को राज्य के कई इलाकों में बारिश और सर्दी का यलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मौसम का हाल
26 जनवरी की सुबह से देहरादून में मौसम साफ है। एक दिन पहले 25 जनवरी को भी अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश को हवा उड़ा गया। मसूरी और आसपास की पहाड़ियों में ओलावृष्टि जरूर हुई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और देहरादून में कहीं कहीं बहुत हल्की से बल्की बारिश हो सकती है। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
मौसम का पूर्वानुमान
कल 27 जनवरी को राज्य के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कोहरा देखने को मिल सकता है। 28 जनवरी को एक बार फिर से उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होगा। शेष इलाकों में मौसम साफ रहेगा। मैदानों में कोहरा छा सकता है। 29 और 30 जनवरी को राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। 2500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है। इन दो दिन उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून में भारी बारिश की संभावना है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, उधमसिंह नगर, हरिद्वार जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। ऐसे में दो दिन मौसम विभाग ने इस जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
तापमान की स्थिति
गुरुवार 26 जनवरी की सुबह 10 बजे देहरादून का तापमान 16 डिग्री के करीब था। इसके अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री तक रहने की संभावना है। कल 27 जनवरी को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी और न्यूनतम में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद 28 जनवरी से लेकर दो फरवरी से लेकर दो फरवरी तक देहरादून में अधिकतम तापमान 17 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इस बीच 29, 30 और दो फरवरी को देहरादून में बारिश की संभावना है।



