अब उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, देहरादून सहित अन्य मैदानी क्षेत्र का आएगा इस दिन नंबर, गिरेगा तापमान
उत्तराखंड के मैदानी जिलों में इन दिनों मौसम शुष्क है। आगे भी कई दिन तक इसके शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, कहीं कहीं बादल भी हैं। वहीं, पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं हल्की फुल्की बारिश कभी कभार हो रही है। साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी भी हो जाती है। ऐसे में पर्वतीय जिलों में मौसम खुशगवार है। वहीं, मैदानी जिले अब गर्मी से तपने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा है। अगले तीन चार दिन में इसमें कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। फिलहाल देहरादून सहित कई अन्य मैदानी क्षेत्र में सुबह से ही तेज धूप है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज शुक्रवार 24 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिले शुष्क रह सकते हैं। 25 अप्रैल को उक्त पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और शेष पर्वतीय जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश संभावित है।मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 26 और 27 अप्रैल को भी पर्वतीय जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम, शेष जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। 24 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक राज्य के पर्वतीय जिलों में 4400 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी भी हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
चार दिन का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 24 और 26 अप्रैल के लिए चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है। 25 अप्रैल को उक्त जिलों के साथ ही देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल जिले में भी येलो अलर्ट है। 28 अप्रैल को पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं इसी तरह के मौसम की संभावना का येलो अलर्ट है। 25 और 28 अप्रैल को हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
आज 24 अप्रैल की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तक देहरादून का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है। 25 अप्रैल से लेकर एक मई तक देहरादून का अधिक तापमान क्रमशः 34, 35, 36, 33, 32, 29, 28 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 21, 20, 22, 21, 19, 17, 17 डिग्री रहने का अनुमान है। यदि ये अनुमान सटीक बैठता है तो 30 अप्रैल और एक मई को देहरादून के तापमान में गिरावट आ सकती है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


