Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 4, 2026

देश की एकता के लिए राहुल गांधी बहुत खतरनाक, भड़का रहे हैं लोगों कोः किरेन रिजिजू

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की एकता के लिए बहुत खतरनाक हो गए हैं। अब वह भारत को बांटने के लिए लोगों को भड़का रहे हैं। लंदन में राहुल गांधी के बयान हमला बोलते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस के स्वघोषित राजकुमार ने सारी सीमाएं पार कर दी हैं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को पप्पू भी कहा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि भारत के लोग जानते हैं कि राहुल गांधी पप्पू हैं लेकिन विदेशी नहीं जानते कि वह असल में पप्पू हैं। उनके मूर्खतापूर्ण बयानों का जवाब देना जरूरी नहीं है, लेकिन समस्या यह है कि उनके भारत विरोधी बयानों का इस्तेमाल देश विरोधी ताकतें भारत की छवि खराब करने के लिए कर रही हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

रिजिजू ने राहुल गांधी का कैंब्रिज में संबोधन का वीडियो भी शेयर किया है जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी भारत को बर्बाद कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में सिख, मुसलमान और ईसाई सभी रहते हैं। सभी भारत के नागरिक हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी ऐसा नहीं मानते। वे इन्हें भारत में दोयम दर्जे का नागरिक मानते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राहुल गांधी के कैंब्रिज में दिए संबोधन पर भारत में राजनीतिक हंगामा हुआ था। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के संबोधन को विदेशी धरती पर भारत का अपमान बताया है। इसका जवाब देते हुए रिजिजू ने लिखा भारत के सबसे लोकप्रिय और प्यार किए जाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी का एक ही मंत्री है- एक भारत, श्रेष्ठ भारत। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके पहले रिजिजू ने राहुल गांधी की उस टिप्पणी पर भी पलटवार किया था, जिसमें कांग्रेस नेता ने कहा था कि उन्हें भारत में बोलने नहीं दिया जाता। रिजिजू ने कहा कि चाहे राहुल गांधी हों या फिर कोई और हो, ये लोग सुबह से लेकर रात तक सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देते हैं। जो सबसे ज्यादा बोलते हैं, वहीं बोल रहे हैं कि बोलने नहीं दिया जाता है। राहुल गांधी ने ये बयान हाउस ऑफ कॉमन्स के ग्रैंड कमेटी रूम में दिया था।