Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

17 जुलाई को देहरादून में युवाओं को साधेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस दे रही तैयारियों को अंतिम रूप

17 जुलाई को देहरादून में “छात्रों की गूंज” का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संवाद के जरिये युवाओं को साधेंगे। राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी है। छात्रों की भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूर्व और वर्तमान छात्र संघ अध्यक्षों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी है। यह कार्यक्रम देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नेता विपक्ष राहुल गांधी के राष्ट्रव्यापी अभियान “छात्रों की गूंज” के अंतर्गत आगामी 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित होने वाले विशाल छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। कांग्रेस भवन में आयोजित इस महत्वपूर्ण में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक व्यवस्थाओं, छात्र-युवा सहभागिता तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया। कार्यक्रम का संचालन देहरादून महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि “छात्रों की गूंज” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं और छात्रों की वास्तविक समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का एक सशक्त अभियान है। कांग्रेस पार्टी शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में देरी और बढ़ती बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है। 17 जुलाई का संवाद कार्यक्रम युवाओं की आवाज़ को नई दिशा देगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि राहुल गांधी का यह अभियान देशभर के छात्रों और युवाओं को अपनी बात खुलकर रखने का लोकतांत्रिक मंच प्रदान कर रहा है। कांग्रेस का उद्देश्य युवाओं की आकांक्षाओं, संघर्षों और सुझावों को सुनकर उन्हें पार्टी की नीतियों एवं जनआंदोलनों का आधार बनाना है। उत्तराखंड का यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक प्रीतम सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि 17 जुलाई का छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर गोगी  ने कहा कि बड़ी संख्या में छात्र, युवा, शिक्षाविद् एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर संघर्षरत है और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बैठक में उपस्थित सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में छात्रों एवं युवाओं को कार्यक्रम से जोड़कर इसे सफल बनाएं। ताकि शिक्षा, रोजगार और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। इस मौक़े पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, अनुसुचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल, अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, सभी ब्लॉक अध्यक्ष ललित बद्री, जितेन्द्र तनेजा, राजीव प्रजापति, राजेश पुंडीर, अर्जुन पासी, विजय सिंह, संजय उनियाल, अनूप सक्सेना, सरिता बिस्ट, मुनिक अहमद भूरा, वीरेंद्र पंवार, सुनील थपलियाल आदि मौजूद थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।