Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 15, 2026

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर राहुल गांधी ने सरकार पर फिर कसा तंज, क्या कहा-पढ़िए

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के साथ ही महंगाई को लेकर अब विपक्ष ने पूरी ताकत के साथ केंद्र सरकार पर हमला बोला हुआ है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी लगातार महंगाई को पेट्रोल की कीमतों को लेकर ट्विट कर रहे हैं।


पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के साथ ही महंगाई को लेकर अब विपक्ष ने पूरी ताकत के साथ केंद्र सरकार पर हमला बोला हुआ है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी लगातार महंगाई को पेट्रोल की कीमतों को लेकर ट्विट कर रहे हैं। हाल ही के दिनों में उनके अब तक नौ ट्विट पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर आ चुके हैं।
आज राहुल गांधी ने ट्विट किया कि-पेट्रोल पम्प पर गाड़ी में तेल डालते समय जब आपकी नजर तेजी से बढ़ते मीटर पर पड़े। तब ये जरूर याद रखिएगा कि कच्चे तेल का दाम बढ़ा नहीं, बल्कि कम हुआ है। पेट्रोल 100 रुपये लीटर है। आपकी जेब खाली करके ‘मित्रों’ को देने का महान काम मोदी सरकार मुफ्त में कर रही है।
इससे पहले उन्होंने शायराना अदाज में सरकार पर हमला बोला था। 19 फरवरी को उन्होंने ट्विट किया था कि-
वो जुमलों का शोर मचाते हैं,
हम सच का आईना दिखाते हैं।
फिर आगे लिखा- जून 2014 में मोदी सरकार सत्ता में पहली बार आई तब कच्चे तेल की कीमत ग्लोबल मार्केट में 93 डॉलर प्रति बैरल थी। तब पेट्रोल की कीमत 71 रुपये और डीजल 57 रुपये के करीब था। लेकिन करीब सात साल बाद कच्चे तेल का दाम 30 डॉलर कम होकर 63 डॉलर प्रति बैरल पर है। फिर भी पेट्रोल सेंचुरी बना रहा है और डीजल उसे ही चेज कर रहा है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।