Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 7, 2026

पदयात्रा के समापन पर बोले राहुल गांधी-मतभेद के बावजूद साथ खड़े होकर लड़ेगा विपक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांध की भारत जोड़ो यात्रा समापन पर है। आज पदयात्रा का समापन हो गया है। कल यात्रा का समापन समारोह है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को श्रीनगर के पंथा चौक से अपनी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा लाल चौक के लिए रवाना हुई। जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि विपक्ष में मतभेद हैं, लेकिन वह भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ एक साथ खड़ा होगा और लड़ेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा ‘ के तहत पदयात्रा की समाप्ति के बाद संवादादाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि एक तरफ कांग्रेस का नजरिया है और दूसरी तरफ भाजपा और आरएसएस का अहंकार एवं नफरत का नजरिया है। राहुल गांधी ने विपक्षी एकजुटता से जुड़े सवाल पर कहा कि आप किस आधार पर कह रहे हैं कि विपक्ष बिखर चुका है। विपक्षी एकता बातचीत और एक दृष्टिकोण के बाद आती है। यह कहना सही नहीं है कि विपक्ष बिखरा हुआ है। मतभेद हैं, लेकिन विपक्ष साथ खड़ा होगा, लड़ेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है। एक तरह भाजपा और आरएसएस की विचारधारा है, दूसरी तरफ गैर भाजपा और गैर आरएसएस ताकतें हैं। उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब सोमवार को यात्रा के समापन समारोह के लिए कांग्रेस ने 20 से अधिक विपक्षी दलों को निमंत्रण दिया है। हालांकि कई दलों ने इसमें शामिल होने में अपनी ओर से असमर्थता जताई है। यात्रा के संदर्भ में राहुल गांधी ने कहा कि मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। लाखों लोगों से मिला। यात्रा का लक्ष्य भारत को जोड़ने का था, नफरत और हिंसा के खिलाफ यह यात्रा थी। जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने यह भी कहा कि किसान, मजदूर, बेरोजगार युवाओं की आवाज सुनने को मिली। मेरे लिए यह शायद यह जिंदगी का सबसे सुंदर अनुभव रहा। राहुल ने कहा कि इस यात्रा ने एक वैकल्पिक नजरिया दिया है। भाजपा आरएसएस ने नफरत और अहंकार का नजरिया दिया है। अब हिंदुस्तान के सामने ये दो रास्ते ही नहीं, जीने के तरीके भी हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि जम्मू कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा और लोकतान्त्रिक प्रक्रिया बहाल होनी चाहिए। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 4,080 किलोमीटर के सफर के बाद श्रीनगर में कल 30 जनवरी को संपन्न होगी। सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई ये यात्रा देश भर के विभिन्न राज्यों के 75 जिलों से होकर गुजरी।