राहुल गांधी ने बदल डाले उत्तराखंड के बल्ब, गणेश गोदियाल को दी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी, 27 जिला और महानगर अध्यक्ष भी किए घोषित, देखें सूची
उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गंभीर नजर आ रहे हैं। संगठन को मजबूत करने के लिए उन्होंने फेरबदल कर दिया है। इसके तहत पूर्व में भी प्रदेश अध्यक्ष रहे गणेश गोदियाल को फिर से उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा जिला और महानगर के 27 अध्यक्षों की घोषणा भी की गई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, डॉक्टर हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को सीडब्लूसी के विशेष आमंत्रित सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
राजधानी महानगर की कमान फिर से डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी को दी गई है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल की ओर से पत्र जारी किया गया है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने इस फेरबदल की जानकारी दी। महर्षि ने बताया की मनोज यादव को प्रदेश कांग्रेस का सह प्रभारी बनाया गया है। हम कह सकते हैं कि राहुल गांधी ने उत्तराखंड के बल्ब बदल दिए। अब आने वाले समय में देखना है कि कितने बल्ब फ्यूज थे और कितनों में नई ऊर्जा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देखें सूची

नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



