Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

फिर से विदेश दौरे पर जा रहे हैं राहुल गांधी, यूरोपीय संसद भी जाएंगे, प्रवासी भारतीयों और छात्रों से भी करेंगे बात

अब भारत की राजनीति में देश के विभिन्न स्थानों पर दौरे करने के साथ ही विदेश की धरती पर भी अपनी छवि चमकाने का ट्रेंड शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की, लेकिन अब कांग्रेस उन्हीं की स्टाइल में पलटवार करने लगी है। ऐसे मामलों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौरों को जोड़ कर देखा जा सकता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी संसद की सदस्यता बहाल होने के बाद अब एक बार फिर से विदेश दौरे पर जाने वाले हैं। ऐसे में बीजेपी की सिरदर्दी भी बढ़ने वाली है। क्योंकि इस दौरान राहुल गांधी विदेशी प्रवासियों और छात्रों से भी मुलाकात करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सितंबर के दूसरे सप्ताह में जाएंगे विदेश
कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी सितंबर के दूसरे सप्ताह में यूरोप के दौरे पर जाएंगे। इससे पहले राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर गए थे, जब संसद से उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। आगामी यात्रा के दौरान राहुल गांधी यूरोपीय देशों, बेल्जियम के ब्रुसेल्स, नॉर्वे के ओस्लो और फ्रांस के पेरिस का दौरा करेंगे। वह यूरोपीय संसद भी जाएंगे और यूरोपीय संघ के सांसदों के साथ बातचीत करेंगे। साथ ही वहां प्रवासी भारतीयों से भी मिलेंगे और वहां के विश्वविद्यालय के छात्रों से भी बातचीत का कार्यक्रम है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस साल होगा तीसरा विदेश दौरा
साल 2023 में राहुल गांधी का ये तीसरा विदेश दौरा होगा। इसके पहले राहुल गांधी मई के आखिरी सप्ताह में अमेरिका दौरे पर गए थे। अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी तीन शहरों सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डीसी और न्यूयार्क गए थे। इस दौरान राहुल गांधी ने उद्यमियों, अमेरिकी सांसदों के साथ भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की थी। इस दौरे पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला था। अमेरिकी दौरे से पहले इस साल राहुल गांधी ने लंदन का दौरा भी किया। लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक भाषण के बाद राहुल गांधी की विदेश यात्रा हमेशा से निशाने पर रही है, जहां उन्होंने कहा था कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और ये खतरे में है। (खबर जारी,

अगले पैरे में देखिए)
कैंब्रिज विश्वविद्यालय में एक लेक्चर में राहुल गांधी ने कहा था कि हर कोई जानता है कि भारतीय लोकतंत्र को दबाया जा रहा है, उस पर हमला हो रहा है। मैं भारत में विपक्ष का नेता हूं। हम उस (विपक्ष) जगह पर काम कर रहे हैं। लोकतंत्र के लिए जो संस्थागत ढांचा संसद, फ्री प्रेस, न्यायपालिका है, सभी बाधित हो रहे हैं। हम भारतीय लोकतंत्र की बुनियादी संरचना पर हमले का सामना कर रहे हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।