Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

राहुल द्रविड ने किया इशारा, टी-20 में विराट और रोहित के दरवाजे बंद, विश्वकप के लिए बना रहे हैं युवाओं की टीम

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने 2024 में होने वाले अगले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा टीम बनाने के मजबूत संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अगले टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम तैयार की जा रही है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों को अनुभव दिये जाने की जरूरत है। इसके साथ ही टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के श्रीलंका के खिलाफ टी20 टीम से बाहर होने के साथ ही टीम इंडिया की एक युवा टीम बनाने की योजना के बारे में बात की। राहुल द्रविड़ ने कहा है कि अगले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम तैयार की जा रही है और ऐसे में युवा खिलाड़ियों को अनुभव दिए जाने की जरूरत है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

द्रविड़ ने कहा कि श्रीलंका से दूसरे टी20 में मिली हार की एक अहम वजह खिलाड़ियों की अनुभव की कमी रही। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के पास अनुभवी प्लेइंग 11 थी, जबकि भारत ने दो महीने पहले हुए टी20 विश्व कप की तुलना में बिल्कुल अलग टीम उतारी थी। उन्होंने कहा कि ये युवा खिलाड़ी काफी हुनरमंद हैं, लेकिन सीख रहे हैं। यह आसान नहीं है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सीखना आसान नहीं होता। हमें इनके साथ संयम से काम लेना होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि टीम अगले टी20 विश्व कप के लिये तैयार की जा रही है। उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल के लिये इस प्रारूप में दरवाजे बंद होने का संकेत देते हुए कहा कि युवाओं के साथ संयम से काम लेने की जरूरत है और टीम प्रबंधन को चाहिये कि उनका साथ देता रहे। उन्होंने कहा कि हमने इस श्रृंखला से पहले आखिरी टी20 विश्व कप सेमीफाइनल इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उस टीम के तीन या चार खिलाड़ी ही मौजूदा टीम में है। हमारी नजरें अगले टी20 विश्व कप पर है और यह युवा टीम है। अब फोकस भारत में होने वाले वनडे विश्व कप पर है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

द्रविड़ का मानना है कि अधिक से अधिक युवाओं को टी20 खेलने का मौका देने का यह सही समय है। द्रविड़ ने कहा कि अच्छी बात यह है कि इस साल वनडे विश्व कप होना है। उस पर अधिक फोकस रहेगा। उसके बाद विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप है। ऐसे में टी20 मैचों में युवाओं को मौके दिये जा सकते हैं। भारत ने इस श्रृंखला में शिवम मावी, उमरान मलिक, शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी जैसे युवाओं को मौका दिया। द्रविड़ ने कहा कि उन्हें मौके देने के साथ उनका साथ देने की भी जरूरत है। हमें इनके साथ संयम से काम लेना होगा। हमें यह भी समझना होगा कि इस तरह के मैच आयेंगे ही।