Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

राहुल द्रविड़ बनाए गए टीम इंडिया के हेड कोच, इन्हें बनाया जा सकता है बॉलिंग कोच

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के नए हेड कोच होंगे। टी20 वर्ल्ड कप के बाद वर्तमान कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म हो रहा है। द्रविड़ वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज से टीम की कमान संभालेंगे।

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के नए हेड कोच होंगे। टी20 वर्ल्ड कप के बाद वर्तमान कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म हो रहा है। द्रविड़ वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज से टीम की कमान संभालेंगे। राहुल द्रविड़ वर्तमान में बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रमुख के रूप में काम कर रहे हैं। कई जूनियर खिलाड़ियों को तैयार करने का श्रेय उन्हें दिया जाता है। द्रविड़ का करार पहले 2023 तक के लिए होगा।
द्रविड़ के आवेदन करने के बाद बीसीसीआइ को किसी अन्य आवेदन को देखने की जरूरत ही नहीं पड़ी। बीसीसीआइ की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार क्रिकेट सलाहकार समिति ने बुधवार को सर्वसम्मति से राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया (सीनियर पुरूष टीम) का मुख्य कोच नियुक्त किया। इस समिति में सुलक्षणा नायक और आर पी सिंह शामिल हैं। पूर्व भारतीय कप्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज से इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। बीसीसीआइ ने 26 अक्टूबर को इस पद के लिये आवेदन मांगे थे, क्योंकि निर्वतमान रवि शास्त्री का कार्यकाल आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा है।
द्रविड़ ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया जाना बहुत सम्मान की बात है और मैं इस जिम्मेदारी के लिये तैयार हूं। साथ ही उन्होंने मौजूदा भारतीय टीम को यहां तक पहुंचाने के लिये अपने पूर्ववर्ती शास्त्री को उनकी भूमिका के लिये शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री के मार्गदर्शन में टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और मैं उम्मीद करता हूं कि टीम के साथ काम करते हुए मैं इसे आगे ले जाऊंगा।
द्रविड़ के भरोसेमंद पारस म्हाम्ब्रे को टीम इंडिया का बॉलिंग कोच बनाया जा सकता है। इसके अलावा विक्रम राठौर टीम के बल्लेबाजी कोच बने रहेंगे, जबकि फील्डिंग कोच आर. श्रीधर के रिप्लेसमेंट को लेकर कोई नाम अब तक तय नहीं हुआ है। राठौर ने दोबारा बल्लेबाजी कोच पद के लिए अप्लाई भी कर दिया है।
द्रविड़ को 10 करोड़ रुपये बतौर वेतन मिलेगा। उन्हें पिछले महीने ही एनसीए प्रमुख के रूप में फिर से नियुक्त किया गया था। भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए बीसीसीआइ को एक मजबूत उम्मीदवार की जरूरत थी। गांगुली और जय शाह की नजर में ये काम द्रविड़ से बेहतर कोई अंजाम नहीं दे सकता था। इसलिए उन्हें इस रोल के लिए चुना गया। वो न्यूजीलैंड सीरीज से यह जिम्मेदारी संभाल लेंगे। टीम इंडिया को नवंबर-दिसंबर में न्यूजीलैंड ने 3 टी20 और 2 टेस्ट की सीरीज खेलनी है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।