Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 2, 2026

अंकिता हत्याकांड पर राहुल और प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

उत्तराखंड में रिसोर्ट में कार्यरत अंकिता भंडारी हत्याकांड अब राजनीतिक मुद्दा भी बनता जा रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी के साथ घटी घटना दिल दहलाने वाली है। तमाम सपनों को लेकर लड़कियां अपने घरों से बाहर काम करने निकलती हैं, लेकिन उनके खिलाफ ऐसे जघन्य अपराध करने वाले अपराधी उनके हौसलों पर भी हमला करते हैं। मैं सोच सकती हूं कि इस लड़की के मां बाप पर क्या गुजर रही होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने आगे कहा कि नौकरी/काम करने वाली लड़कियों को सुरक्षा देना और नौकरी की जगहों को सुरक्षित बनाना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकारों को महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी ही होगी। त्वरित कार्रवाई और सख्त सजा व महिला सुरक्षा के उचित प्रावधानों से ही इस समस्या का हल निकलेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उधर, उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के हत्याकांड पर राहुल गांधी जी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुरादाबाद और उत्तराखंड में युवतियों के साथ जो घटनाएं हुई हैं, उसने सबका दिल दहला दिया है। भारत जोड़ो यात्रा में, मैं कई प्रतिभाशाली बच्चियों और युवतियों से मिल रहा हूं, उन्हें सुन रहा हूं। एक बात साफ़ है, हमारा भारत तब ही आगे बढ़ेगा, जब देश की महिलाएं सुरक्षित होंगी।
पढ़ेंः अंकिता भंडारी हत्याकांड: जगह जगह प्रदर्शन, सबूत मिटाने के आरोप, विधायक की गाड़ी तोड़ी, पिता पुत्र पार्टी से निष्कासित