Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

शरीर रचना विज्ञान को लेकर एम्स में क्विज प्रतियोगिता, ये रहे विजेता

शरीर रचना विज्ञान को मेडिकल और क्लिनिकल स्तर पर समझने के लिए एम्स ऋषिकेश के एनाटॉमी विभाग की ओर से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम वर्ष बैच 2022 के विद्याथियों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता की मेधावी टीम को संस्थान की कार्यकारी निदेशक और डीन एकेडेमिक ने संयुक्तरूप से पुरस्कृत किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एनाटॉमी विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई में शरीर रचना विज्ञान का विशेष महत्व है। यह विषय चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि क्विज के आयोजन से विद्यार्थिंयों को सीखने का अवसर प्राप्त होता है और इससे बौद्धिक ज्ञान बढ़ने के साथ-साथ हमारी स्किल्स भी विकसित होती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इससे पूर्व विभाग के सभा कक्ष में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के दौरान क्विज के 4 अलग-अलग राउंड संपन्न हुए। क्विज मास्टर और विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गीतांजली खोरवाल ने प्रतियोगिता में समन्वयक की भूमिका निभाई। क्विज प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए एनाटॉमी के विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रिजेन्द्र सिंह ने बताया कि क्विज में टीम बी विजेता घोषित की गयी। इसमें विशाल चौधरी, राहुल सुन्दा और शिवांशु को टीम सदस्यों के तौर पर पुरस्कृत किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होने बताया कि प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए ही एक अतिरिक्त एम.सी.क्यू टेस्ट का भी आयोजन किया गया था। इसमें मल्टीपल चोइस प्रश्न शामिल थे। टेस्ट में छात्र विशाल चौधरी और कु. अमीशा को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

क्विज की समन्वयक डॉ. गीतांजली ने बताया कि क्विज में कुल 4 टीमों ने प्रतिभाग किया। इससे पूर्व डीन एकेडेमिक प्रो. जया चतुर्वेदी और एनाटॉमी के विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रिजेन्द्र सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सह-समन्वयक में पूजा भदौरिया और डॉ. राजीव चौधरी तथा जजेज की भूमिका में प्रो. मुकेश सिंघला और डॉ. राजीव शामिल रहे। इस दौरान रेडियोथेरेपी विभाग के हेड प्रो. मनोज गुप्ता, डॉ. कंचन बिष्ट और कामिनी शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।