Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 13, 2026

लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को दी चेतावनी, शत प्रतिशत बजट खर्च नहीं किया तो प्रतिकूल प्रविष्टि

उत्तराखंड के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान जो भी अधिकारी अपने बजट को शत प्रतिशत खर्च नहीं करेगा, उसके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि की जाएगी।

उत्तराखंड के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान जो भी अधिकारी अपने बजट को शत प्रतिशत खर्च नहीं करेगा, उसके विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि की जाएगी। लोनिवि निदेशालय में समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को सचेत करते हुए उन्होंने ये चेतावनी दी। बैठक में विभाग की ओर से किए जा रहे कार्य की जानकारी लेने के साथ-साथ उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता लाने के साथ-साथ समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
सतपाल महाराज ने अपनी प्रथम विभागीय समीक्षा बैठक में प्रदेश के सभी जनपदों के निर्माण खंड के अधिकारियों को हिदायत दी है कि सड़कों का रख रखाव प्राथमिकता से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य की अधिकांश सड़कों की स्थिति चिंताजनक है। कई स्थानों पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। इस कारण इन मार्गों पर यातायात असुविधाजनक और असुरक्षित है।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि सड़कों पर लगे साइन बोर्ड गिरे हुए हैं। उन्हें दुरुस्त किया जाए। मार्गो पर नालियों तथा स्कबर बंद पड़े हुए हैं। बरसात प्रारंभ हो चुकी है। इनकी जल्द सफाई कराएं। मार्गों का निर्माण निर्धारित समय पर किया जाना चाहिए। बार-बार पुनरीक्षित आंगणन गठित किए जाने की जो परंपरा है, उससे निर्माण की लागत में कई गुना वृद्धि हो जाती है। इसलिए निर्धारित समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए।
कहा कि ध्यान रखना बहुत आवश्यक है कि हमें पेट्रोल डीजल की खपत को भी कम करनी होगी। सड़कें दुरुस्त होंगी तो ऐसा होगा। ध्यान रखना चाहिए कि ट्रैवलिंग डिस्टेंस कम हो और पर्यटक जल्दी से अपने गंतव्य तक बिना किसी बाधा के आ जा सकें। महाराज ने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि सड़कें दो या तीन चरणों में बनती हैं। अब हम ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं कि फॉरेस्ट की अनुमति मिलने के बाद एक ही चरण में सड़क स्वीकृत हो। ताकि लोगों को काम होता हुआ नजर आए। प्रदेश के मुख्यमंत्री का भी यही संदेश है कि काम होता हुआ धरातल पर दिखाई देना चाहिए।
श्री महाराज ने बताया कि प्रदेश के अनेक जनपदों में रिंग रोड का प्रस्ताव है, जिससे लोग जाम में फंसने से निजात पा सकें। हमारा प्रयास है कि दुनिया में जो भी नवीनतम तकनीक है उसे अपनाते हुए उत्तराखंड में सड़कों का तेजी से विकास हो। समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, प्रभारी सचिव विजय यादव, प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा, मुख्य अभियंता एजाज अहमद, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, पिटकुल एमडी त्रिलोक सिंह नेगी, वित्त नियंत्रक डी. सी. लोहानी सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *