Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

लोनिवि मंत्री ने दिए क्षतिग्रस्त पुल की जांच के आदेश, डीजीपी को पुलों पर ट्रैफिक नियंत्रित करने के निर्देश

उत्तराखंड के के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर रानीपोखरी पुल का एक हिस्सा टूट कर नदी में गिरने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

उत्तराखंड के के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर रानीपोखरी पुल का एक हिस्सा टूट कर नदी में गिरने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा को बरसात के चलते क्षतिग्रस्त हुए इस पुल की जांच के आदेश देने के साथ-साथ प्रदेश में स्थित सभी पुलों की मॉनिटरिंग के लिए भी विभागीय अधिकारियों को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए भी तैयारी सुनिश्चित की जाए।
लोनिवि मंत्री ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से दूरभाष पर बात कर उनसे पुलों के ऊपर ट्रैफिक कम करने के साथ-साथ उनके डायर्वट करने के भी निर्देश दिये। सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता मुकेश मोहन से कहा है कि भारी बारिश को देखते हुए प्रदेश की सभी जलविद्युत परियोजनाओं की स्थिति पर नजर रखी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *