17 अप्रैल को अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा क्षेत्र में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सल्ट विधानसभा के उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को मतदान होगा। इस दिन विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में शासन ने सूचना जारी कर दी है।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सल्ट विधानसभा के उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को मतदान होगा। इस दिन विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में शासन ने सूचना जारी कर दी है।उत्तराखंड शासन के श्रम विभाग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि मतदान के दिन यदि विधानसभा क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिष्ठान का साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा तो भी वे बंद रहेंगे। मतदान के दिन पूर्णतः बंदी रहेगी। साथ ही विधानसभा क्षेत्र में उद्योग, शासकीय और अशासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान आदि के कर्मचारी सार्वजनिक अवकाश में रहेंगे।
17 अप्रैल को होगा मतदान
भारत निर्चावन आयोग के तय कार्यक्रम के मुताबिक उत्तराखंड में 17 अप्रैल को अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा की रिक्त सीट पर मतदान होगा। सल्ट चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 30 मार्च नियत की है। 3 अप्रैल का दिन नाम वापसी के लिए तय किया गया है। 17 अप्रैल को मतदान के बाद मतगणना दो मई को होगी।
इसलिए हो रहे चुनाव
गौरतलब है कि नवंबर माह में उत्तराखंड में सल्ट विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया था। विधायक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। इससे कुछ दिन पहले उनकी पत्नी का भी दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। सुरेंद्र सिंह जीना काफी लोकप्रिय थे। सुरेंद्र लगातार तीसरी बार विधायक बने थे। उनके निधन से सल्ट विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






