उत्तराखंड में मतदान के दिन 14 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर 14 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन पूरे प्रदेश भर की सभी 70 विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होना है।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर 14 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन पूरे प्रदेश भर की सभी 70 विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होना है। ऐसे में शासन ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की। इस संबंध में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।इसमें कहा गया है कि मतदान की तिथि 14 फरवरी के दिन राज्य में समस्त अविरल प्रक्रिया वाले संस्थान, उद्योगों, शासकीय एवं अशासकीय कार्लायों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्द्ध निकायों, कारखाना अधिनियम के अंतर्गत आने वाले कारीगर, मजदूर, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, दुकानों में कार्यरत कर्मचारी, मजदूरों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। इस दिन समस्त बैंक, कोषागार, उप कोषागार भी बंद रहेंगे।




