Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

शादी की रस्मों का विरोध कर रही भीड़ ने की मारपीट और फायरिंग, लगाए जय श्री राम के नारे, गोली लगने से एक की मौत

मध्यप्रदेश में मंदसौर जिले के भेसोदा मंडी में बाबा रामपाल के अनुयायियों की और से किए जा रहे एक शादी के कार्यक्रम में कुछ लोगों ने आकर मारपीट कर दी। साथ ही फायरिंग भी की।

मध्यप्रदेश में मंदसौर जिले के भेसोदा मंडी में बाबा रामपाल के अनुयायियों की और से किए जा रहे एक शादी के कार्यक्रम में कुछ लोगों ने आकर मारपीट कर दी। साथ ही फायरिंग भी की। इस फायरिंग की घटना में कार्यक्रम के आयोजक देवीलाल मीणा को एक गोली सीने में लगी। उनकी कोटा हॉस्पिटल ले जाते वक्त मौत हो गई। बताया गया है कि भीड़ शादी की रस्म के तरीकों का विरोध कर रही थी।
घटना रविवार की बताई जा रही है। राजस्थान सीमा से लगे भेसोदामंडी में रविवार को रामपाल के अनुयायियों की ओर से शादी का आयोजन चल रहा था। इसमें लगभग 10 से 15 लोग लाठी-डंडे और बंदूक लेकर आए और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। इन बदमाशों में से एक व्यक्ति ने फायर किए, जिससे देवीलाल मीणा को गोली लग गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लाल रंग की शर्ट में दिख रहे युवक के हाथ में पिस्टल है। उसके साथ आए लोग जय श्रीराम के नारे भी लगा रहे हैं।
मृतक देवी लाल मीणा मंदसौर जिले के ही शामगढ़ थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव के रहने वाले थे जो दो बार गांव के सरपंच भी रह चुके थे और भाजपा समर्थित नेता थे। इस मामले में एडिशनल एसपी अमित वर्मा ने बताया कि भेसोदा मंडी के वैभव मैरिज गार्डन में शादी का कार्यक्रम था। रामपाल के समर्थकों द्वारा वहां शादी करवाई जा रही थी। दोपहर में 2:00 बजे के लगभग 10-15 लोग वहां पहुंचे और कहने लगे कि तुम गलत तरीके से शादी करवा रहे हो। उन्होंने लोगों के साथ मारपीट की और फायरिंग की। इसमें एक व्यक्ति देवीलाल को गोली लगी। उनको कोटा हॉस्पिटल रेफर किया गया है। उनकी मृत्यु हो गई है। इस मामले में कुल 11 आरोपी है जिन्हें नामजद किया गया है इसके अलावा और भी अन्य लोग हैं। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ललित, मंगल और कमल को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनका बैकग्राउंड पता लगाया जा रहा है।