Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 12, 2026

श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने घेरा राष्ट्रपति आवास, राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे घर छोड़कर भागे

विवादों में घिरे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को विरोध के चलते आधिकारिक आवास से भागना पड़ा।

श्रीलंका में सरकार के खिलाफ एक बार फिर से जनता सड़क पर निकल गई। सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने डिफेंस फोर्सेज के हवाले से बताया कि गुस्साए लोगों ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का आवास चारों तरफ से घेर लिया। इस पर राष्ट्रपति को घर छोड़कर भागना पड़ा।
विवादों में घिरे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को विरोध के चलते आधिकारिक आवास से भागना पड़ा। इससे पहले कि टेलीविजन फुटेज में देखा गया कि प्रदर्शनकारियों ने नेता के इस्तीफे की मांग करते हुए उनके आवास पर धावा बोल दिया था। ऐसे में खुद को खतरे में देख वो मौके पर से भाग निकले। सूत्र ने कहा कि राष्ट्रपति को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि गुस्साई भीड़ को राष्ट्रपति भवन पर हावी होने से रोकने के लिए सैनिकों ने हवा में गोलियां चलाईं।

इससे पहले खबर ये आई कि श्रीलंका में शीर्ष वकीलों से संघ, मानवाधिकार समूहों, राजनीतिक दलों के लगातार दबाव के बाद पुलिस ने शनिवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनों से पहले कर्फ्यू हटा लिया था। ये कर्फ्यू सरकार विरोधी प्रदर्शनों को रोकने के लिए कोलंबो सहित पश्चिमी प्रांत के सात संभागों में लगाया गया था। जिसमें नेगोंबो, केलानिया, नुगेगोडा, माउंट लाविनिया, उत्तरी कोलंबो, दक्षिण कोलंबो और कोलंबो सेंट्रल शामिल हैं। यह कर्फ्यू शुक्रवार रात नौ बजे से अगली सूचना तक लागू किया गया था।