Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 20, 2026

यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले के प्रमुख आरोपी हाकम सिहं की संपत्ति होगी कुर्क, एसटीएफ ने डीएम को दी रिपोर्ट

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भर्ती घोटाले की जांच कर रही एसटीएफ ने मुख्य आरोपी हाकम सिंह की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर ली है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्देश के को अमल में लाने के लिए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की अगुआई में एसटीएफ देहरादून ने सभी नकल माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसी के तहत भर्ती परीक्षा में हुयी घांधली में गिरप्तार किये गये आरोपियों के विरूद्ध गैंगस्टर के मुकदमें में आरोपी हाकम सिंह के विरूद्ध एसटीएफ ने एक और बड़ी कार्यवाही की है। भर्ती घोटाले से हाकम सिंह की ओर से जुटाई गई अवैध चल और अचल संपत्ति का मुलयांकन कार्य एसटीएफ ने पूरा कर लिया है। इसमें हाकम सिंह की ओर से इस भर्ती धांधली में अब तक लगभग 06 करोड़ रूपये की चल-अचल सम्पत्ति, वाहन का अर्जित करना पाया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अब इस संपत्ति को कुर्क करने के लिए एसटीएफ ने अपनी एक विस्तृत रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट देहरादून को दी है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया गया कि यूकेएसएससी भर्ती घोटाले के सभी मुख्य आरोपियों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत विवेचना की जा रही है। गैंगस्टर अधिनियम में धारा 14 में अभियुक्तगणो द्वारा अवैध कार्यो के द्वारा अर्जित चल-अचल सम्पत्ति को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त करने का प्राविधान है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में एसटीएफ की टीम को भर्ती घोटाले में संलिप्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों की सम्पत्ति की जांच को लेकर टीमें रवाना की गयी है। आगामी दिनों में अन्य अभियुक्तों की भी सम्पत्ति का आंकलन कर जब्ती कार्यवाही शूरू की जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ये है प्रकरण
गौरतलब है कि बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल की ओर से सीएम को शिकायत की गई थी। उन्होंने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चार और पांच दिसंबर 2021 को आयोजित स्नातक स्तर की परीक्षा में अनियमितता के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर जांच एसटीएफ को सौंपी थी। परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में सबसे पहले उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने छह युवकों को गिरफ्तार किया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मामले में एक आरोपी से 37.10 लाख रूपये कैश बरामद हुआ। जो उसके द्वारा विभिन्न छात्रों से लिया गया था। इस मामले में अब तक कुल 42 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसमें बीजेपी नेता भी शामिल है, जिसे पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। परीक्षा भर्ती मामले में अब तक कुल 94.79 लाख कैश बरामद किया है। इसी मामले में दो दर्जन से ज्यादा बैंक अकाउंट फ्रीज लिए जा चुके हैं। जिसमे करीब तीस लाख की राशि जमा है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।