Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 11, 2026

उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग के चार अपर निदेशकों का निदेशक पद पर प्रमोशन

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में एक के बाद एक चिकित्सकों की मांगों पर शासन अपनी मुहर लग रहा है। इसके साथ ही प्रमोशन का रास्ता भी साफ होता जा रहा है। उत्तराखण्ड पीएमएचएस संवर्ग के अन्तर्गत चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में कार्यरत 04 अपर निदेशकों का निदेशक पद पर प्रमोशन कर दिया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रमोशन पाने वालों में डॉ. नर सिंह गुंजियाल, डॉ. केशर सिह चौहान, डॉ. चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी और डॉ. मनोज उप्रेती शामिल हैं। सभी चिकित्सकों को 144200-218200 लेवल-15 का वेतनमान मिलेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने प्रमोशन पाकर निदेशक बनने वाले सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी से जनहित में पूरे मनोभाव से काम करने की अपील की। उन्होंने कहा नए निदेशकों के आने से विभागीय कार्यों को गति मिलेगी। स्वास्थ्य सचिव ने कहा शासन चिकित्सकों की हर न्यायोचित मांग के लिए गंभीर है। प्राथमिकता में उनका समाधान कर रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हाल ही में प्रांतीय चिकित्सका संवर्ग के साथ ही दन्त चिकित्साधिकारियों को एसडीएसीपी की सौगात मिल चुकी है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा चिकित्सकों की अन्य मांगों पर भी प्राथमिकता के आधार पर और सभी पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार कर किया जा रहा है। उन्होंने सभी चिकित्सकों से अपील करते हुए कहा कि वह पूरे मनोयोग व निष्ठा के साथ कार्य करते रहें, उनकी मांगों के समाधान और सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।