Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 17, 2026

प्रियंका गांधी कल आएंगी दून, वर्चुअल रैली को करेंगी संबोधित, पीएम मोदी भी करेंगे आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर संबोधन

बुधवार दो फरवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा देहरादून पहुचेंगी। यहां से वह वर्चुअली रैली को संबोधित करेंगी। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी भी आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर उत्तराखंड के लोगों को संबोधित करेंगे।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दलों के स्टार प्रचारकों ने वर्चुअली रैली और जनसभाओं के अभियान को गति दे दी है। इस कड़ी में बुधवार दो फरवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा देहरादून पहुचेंगी। यहां से वह वर्चुअली रैली को संबोधित करेंगी। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी भी आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर देश के लोगों को संबोधित करेंगे। दोनों ही दलों ने अपने नेताओं को सुनने की पूरी तैयारी कर ली हैं।
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी कल दिनांक 2 फरवरी को देहरादून में कैनाल रोड़ पर स्थित लग्जूरिया फार्म में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा एवं वर्चुवल रैली को संबोधित करेंगी। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के तहत कल देहरादून के कैनाल रोड़ स्थित लग्जूरिया फार्म में जनसभा एवं वर्चुअल रैली को संबोधित करने के साथ ही कांग्रेस पार्टी का विधानसभा चुनाव 2022 के लिए ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ जारी करेंगी।
राजीव महर्षि ने यह भी कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी जी चुनावी रैली के साथ प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि ‘उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ के माध्यम से कांग्रेस पार्टी द्वारा सरकार बनने पर की जाने वाले कार्यों का ब्यौरा जनता के सम्मुख रखा जायेगा। उन्हें सुनने के लिए सभी विधानसभाओं में तैयारी कर दी गई है।
पीएम मोदी की वर्चुअली सभा को लेकर तैयारी
कल बुधवार 2 फरवरी, 2022 बुधवार को प्रात 11:00 बजे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था” विषय पर वर्चुअल संबोधन करेंगे। इस अवसर पर देहरादून में होटल पैसिफिक, सुभाष रोड, देहरादून के सभागार में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।