Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस समेत सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान पर, क्या जनता ने भाजपा को लूटने दिया जनादेशः धस्माना

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सूर्यकांत धस्माना ने बढ़ती महंगाई पर केंद्र और प्रदेश सरकार के कड़ा हमला किया।

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सूर्यकांत धस्माना ने बढ़ती महंगाई पर केंद्र और प्रदेश सरकार के कड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि पिछले पखवाड़े उत्तराखंड समेत देश में जिस तरह से पेट्रोल डीजल रसोई गैस, खाने के तेल, अनाज व सब्जियों के दामों में उछाल आया है, उससे प्रतीत होता है जैसे विगत दिनों सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में जो जनादेश भाजपा को मिला उसे भाजपा ने जनता को ही लूटने का जनादेश मान लिया। सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को आसमान पहुंचा कर जनता को दंडित करना शुरू कर दिया।
सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैम्प कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले 16 दिनों में पेट्रोल डीजल में दस दस रुपये की बढ़ोतरी व घरेलू एलपीजी में 50 रुपये व केमर्शियल एलपीजी के दामों में 250 रुपये की बढ़ोतरी हुई। इससे आज जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। रिफाइंड व सरसों के तेल, दाल,आटा, चावल, मसाले व सब्जियों में भी आग लगी है। भाजपा को जनता से कोई लेना देना नहीं। वो पूरे देश को हिन्दू मुस्लिम में बांट कर अपना स्थापना दिवस मना रही है।
धस्माना ने कहा कि भाजपा सरकारों को सत्ता के नशे में जनता की पीड़ा दिखाई नहीं पड़ रही, किंतु वे भूल रहे हैं कि जो जनता कुर्सी पर बैठाती है वही जनता कुर्सी से उतार कर जमीन पर भी बैठा देती है। धस्माना ने कहा कि कांग्रेस जनता की तकलीफों के खिलाफ आवाज़ उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *